फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger made farmer his prey

Sitapur News: बाघ ने किसान को बनाया निवाला

Sat, 23 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tiger made farmer his prey
सौरभ की फाइल फोटो
महोली (सीतापुर)। घास काटने गए एक किसान को बाघ ने निवाला बना लिया। उसका क्षत-विक्षत शव उसी के खेत में पड़ा मिला। सूचना गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर वनकर्मी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


नरनी गांव निवासी सौरभ उर्फ रवि (22) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मवेशियों के लिए घास काटने साइकिल से अपने गन्ने के खेत की ओर गए थे। शाम 7:30 बजे तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजन चितिंत हो गए। इसके बाद ग्रामीण सौरभ की खोज करने खेतों की ओर गए।
विज्ञापन

वहां खेत के बाहर रवि की साइकिल खड़ी मिली। खेत के अंदर तलाश करने पर सौरभ का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं। घटना के बाद मौके पर सैकड़ाें ग्रामीण जमा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर वन क्षेत्राधिकारी केएन भार्गव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल की पड़ताल की। ग्रामीणों का आक्रोश देख वन विभाग की टीम मौके से भाग निकली। डीएफओ नवीन खंडलेवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed