{"_id":"6a0f4c86ae24e272440884f1","slug":"three-to-four-hours-of-power-cuts-and-tripping-made-people-cry-all-day-long-sitapur-news-c-102-1-slko1053-156470-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन से चार घंटे की कटौती व ट्रिपिंग ने दिनभर रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन से चार घंटे की कटौती व ट्रिपिंग ने दिनभर रुलाया
Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। शहर में बृहस्पतिवार को तीन से चार घंटे की कई बार में बिजली कटौती हुई। वहीं, हर आधा घंटे पर ट्रिपिंग दिनभर परेशान करती रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकासनगर, खूबपुर, नवीन चौक, चुंगी चौकी, भार्गव कॉलोनी, तरीनपुर सहित 20 से अधिक मोहल्लों में बृहस्पतिवार को दिनभर में तीन से चार घंटे की बिजली कटौती हुई। कभी एक घंटे तो कहीं आधा घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई तो ट्रिपिंग होती रही। हर आधे घंटे बाद पांच से 10 मिनट के लिए बिजली जाती रही। बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। इससे इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। इसी तरह का हाल नई बस्ती, पुराना सीतापुर, आवास विकास, लोहारबाग, विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर सहित अन्य मोहल्लों में बना रहा। कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। इसके बाद मरम्मत हुई तो कुछ ही देर में फॉल्ट आ गया। मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक पड़ रही है। लोड बढ़ने से फॉल्ट की समस्या आ रही है।