फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three thousand of the population from 14 days in the dark

14 दिन से अंधेरे में तीन हजार आबादी

Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three thousand of the population from 14 days in the dark
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
शहर से पांच किमी दूर लोहिया समग्र ग्राम दारानगर में इनदिनों अंधेरा है। यहां अप्रैल के अंतिम पखवारे में ट्रांसफार्मर फुंक गया था। आहिस्ता-आहिस्ता चौदह दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके यहां का ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से शिकायत की गई मगर किसी ने उसे ओर ध्यान नहीं किया। जिस कारण गांव में अंधेरा पसरा है। इससे करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


खैराबाद विकासखंड के ग्राम पंचायत दारानगर में करीब 14 दिन पूर्व लगा ट्रांसफार्मर अचानक फूं क गया। जिस कारण विद्युत सप्लाई गुल हो गई थी। यहां के खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने को कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की। बावजूद इसके अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका।
विज्ञापन


इससे गांव में अंधेरा छाया है। खास बात तो यह है कि उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। साथ ही ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। अवर अभियंता प्रमोद सिंह ने बताया मामला संज्ञान में हैं। खराब ट्रांसफार्मर उतार लिया गया है। जल्द ही उसे बदल दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed