फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three scorched women, husband and daughter burnt alive in fire

आग में जिंदा जली महिला, पति और बेटी समेत तीन झुलसे

Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three scorched women, husband and daughter burnt alive in fire
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर विवाहिता की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पति, पड़ोस की एक महिला और पास में ही खेल रही चार साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मानपुर इलाके के बजेहरा निवासी दामिनी देवी (26) पत्नी दिलीप जायसवाल मंगलवार रात घर में पड़े छप्पर के नीचे खाना बना रही थी, इस बीच चूल्हे की चिंगारी उठी और देखते ही देखते महिला के पल्लू में आग लग गई। खाना बनाना छोड़ विवाहिता ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन साड़ी में आग लगने की वजह से लपटें और तेज होती चली गईं। विवाहिता की चीख-पुकार परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विवाहिता के पति दिलीप ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाकर पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पत्नी को बचाने की कोशिश में दिलीप और आग की चपेट में आकर उसकी पुत्री अंशिका, पड़ोस की एक महिला लज्जावती (35) भी झुलस गई। बालिका घटना के दौरान खेल रही थी। आग में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता दामिनी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्री और लज्जावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर इलाज के बाद पिता-पुत्री की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। झुलसी महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed