{"_id":"5c78909915326cf8b70ba1a48a961d3e","slug":"three-samples-of-foods-packed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के भरे तीन नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के भरे तीन नमूने
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला। टीम सबसे पहले लहरपुर तहसील के केसरीगंज तिराहे पर पहुंची। यहां पर विनोद कुमार के किराने की दुकान में खाद्य पदार्थों को चेक किया। मैदे में मिलावट की आशंका लगी। जिस पर इसका नमूना भरा। पड़ोस में ही राजेश मिष्ठान भंडार है।
विज्ञापन
यहां से मिल्क प्रोडेक्ट के तहत लौंज का नमूना संकलित किया। इसके बाद टीम नैपालापुर के नारायनी एजेेंसी पहुंची। यहां पर गंदगी की भरमार मिली। बेसन का नमूना भरा।
विज्ञापन
इसके अलावा गंदगी मिलने पर एजेंसी को सुधार चेतावनी नोटिस जारी की गई। एक सप्ताह के अंदर सुधार करके विभाग को जानकारी देने को कहा। छापेमारी टीम में करुणा शंकर कामले, अशोक मिश्र, सुपरवाइजर प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन