{"_id":"60b3cc8d8ebc3e2f214d598f","slug":"three-priests-arrested-including-brothers-who-fled-25-25-thousand-sitapur-news-lko5802685161","type":"story","status":"publish","title_hn":"25-25 हजार के फरार सगे भाइयों समेत तीन इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25-25 हजार के फरार सगे भाइयों समेत तीन इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना (सीतापुर)। अलीगढ़ की घटना के बाद से जिले की पुलिस ने एक बार फिर शराब तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो सगे भाइयों समेत तीन इनामिया बदमाशों को संदना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि संदना इलाके गौरा गांव निवासी सगे भाई प्रकाश, राजेश और इसी गांव के मुंशीलाल शराब बेचने के मामले में पेशेवर अपराधी हैं। अवैध शराब बेचने के मामले में पकड़े गए थे। तीनों पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी, तीनों फरार चल रहे थे। इसको लेकर इनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी आरपी सिंह ने सगे भाइयों समेत तीनों गैंगेस्टर पर 25-25 हजार का इनाम रखा था।
तीनों एक माह से फरार चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर संदना पुलिस ने दबिश देकर तीनों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए इनामिया शराब की तस्करी में पकड़े गए थे। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में एसओ संदना संजीव कुशवाहा, एसआई शिवसिंह यादव, सिपाही सोहन और महेश वर्मा शामिल रहे। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों की संपत्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है। अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को पुलिस जब्त करने की कार्रवाई करेगी।