फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people suffering from dengue in sitapur

तीन और लोगों को डेंगू

Mon, 17 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three people suffering from dengue in sitapur
डेंगू से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब इसने जेल में भी दस्तक दे दी है। एक बंदी डेंगू की चपेट में आ गया है। वहीं दो अन्य में भी डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनमें से एक स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक हैं।
विज्ञापन


जिनको लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी व एक अन्य मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर निवासी रामू (26) दहेज एक्ट के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने जांच के लिए उसको जिला अस्पताल भेजा। यहां पर डॉक्टरों ने ब्लड की जांच कराई। जांच में रामू को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसकी प्लेटलेट्स 12 हजार के करीब बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अंजनी कुमार सिंह (39) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। प्राइवेट चिकित्सक ने जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की। बताया कि अंजनी कुमार सिंह की प्लेटलेट्स नौ हजार ही बची हैं। डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। शहर के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी सुरेश कुमार की पत्नी शशि देवी (42) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है।


परिवार ने शशि देवी को भी जिला अस्पताल में दिखाया। यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद शशि देवी को डेंगू होने की पुष्टि की। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed