फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people died in accident

ट्रिपलिंग कर रहे दंपती समेत तीन की मौत

Fri, 28 Jun 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three people died in accident
मिश्रिख (सीतापुर)। कस्बे में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सहित तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मिश्रिख इलाके के गिरधरपुर गांव निवासी अजय पाल (35) के साथ बाइक से क्षेत्र के ही महावीरपुर गांव निवासी निसार (28) व उसकी पत्नी सोफिना (24) मिश्रिख को दवा लेने गए थे। जब ये लोग मिश्रिख में पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप पीछे से ठोकर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जब तक इनको इलाज के लिए ले जाने की तैयारी हुई तब तक एक के बाद एक सोफिना व पति निसार ने दम तोड़ दिया। अजय पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में अजय पाल की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पिकअप को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed