{"_id":"6159f7718ebc3e0a28379f42","slug":"three-children-died-of-fever-sitapur-news-lko598487615","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन बच्चों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन बच्चों की जान गई
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/सांडा। जिले में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू से संक्रमित एक बच्चे की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत सांस लेने में तकलीफ व बुखार के कारण हुई है। बुखार के चलते दो बच्चे जिला अस्पताल में और भर्ती हुए हैं।
सांडा इलाके के पश्चिमपुरवा निवासी देवेंद्र सिंह का पुत्र अंकुर (3) बुखार से पीड़ित था। इस पर परिजनों ने सीएचसी सांडा में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे। तभी बच्चे की मौत हो गई।
मिश्रिख इलाके के लखनापुर निवासी अर्शिता (2 माह) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्ची का इलाज जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में हो रहा था। वहां पर बच्ची की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लहरपुर के केसरीगंज निवासी नीनू (3) को परिजन लेकर आए थे। पिता बरातीलाल ने बताया, नीनू को कई दिनों से बुखार आने के बाद फायदा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद बच्ची की इमरजेंसी में ही मौत हो गई। दो बच्चे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए है। शहर कोतवाली इलाके के भगौतीपुर निवासी अंशुल व मुंशीगंज निवासी हजरा को भर्ती कराया गया है।
गोंदलामऊ क्षेत्र के सैदापुर में फैला बुखार, 25 बीमार
औरंगाबाद (सीतापुर)। गोंदलामऊ विकासखंड के ग्राम सैदापुर में वायरल बुखार का असर बढ़ता जा रहा है। गांव में 25 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए है। लेकिन गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सैदापुर गांव के रामभजन ने बताया पुत्र बादल को 10 दिन से बुखार आ रहा था। कई जगहों पर इलाज कराने पर भी फायदा नहीं हुआ। सिधौली लिए जा रहे थे तभी रास्ते में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में तमाम लोग बुखार से बीमार चल रहे है।
रामकली (30), आशा देवी (35) अर्पित (7), शिवपाल (24), खुशीराम (60), हीरालाल (25) ज्योति (7) आदि सहित 25 से अधिक लोग बुखार से बीमार चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्राइवेट अस्पतालों में कोई फायदा न मिलने की वजह से अधिक पैसा बर्बाद हो रहा है। सरकारी स्तर से अगर सही इलाज मुहैया हो जाए तो पैसा व समय दोनों की बचत होगी। ग्रामीणों ने बताया, अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीमें नहीं पहुंची है।
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल का प्रकोप चल रहा है। आने वाले मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल