{"_id":"5ffb3db78ebc3e327b7b75e8","slug":"three-arrested-in-an-attack-on-mla-s-sitapur-news-lko5591833134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के काफिले पर हमले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के काफिले पर हमले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ के अहोबिल मठ के पास बीती देर शाम खीरी के निघासन विधायक शशांक वर्मा के काफिले पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खीरी के निघासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक शशांक वर्मा नैमिषारण्य में लोक कल्याण ट्रस्ट रावतपुरा सरकार के संरक्षक हैं। वहां उनका आवास भी बना है। शनिवार देर शाम विधायक परिवार के साथ वहां गए थे। उनके आवास के गेट के बाहर स्थानीय कहारन टोला निवासी कुछ लोगों ने भवन निर्माण की सामग्री डालकर दी थी। इससे गेट तक जाने में दिक्कत हुई। इस पर विधायक के करीबियों ने उसे हटाने को कहा। स्थानीय लोगों से उनका विवाद हो गया।
बात बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने विधायक के काफिले पर पथराव करते हुए हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाते ही एएसपी एनपी सिंह, सीओ महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। एएसपी ने विधायक से वार्ता की।
विज्ञापन
इस मामले में विधायक परिवार के ही इंद्रेश्वर वर्मा ने तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दिनेश, अवधेश, गुड्डू, पप्पू, छोटक्के, मंजनू कश्यप, कमलेश, भगवानदीन, श्यामलाल, रामआदर, रामऔतार व कई अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में आरोपी रामऔतार, भगवानदीन व पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को जेल भेजा जा रहा है।