फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Those who oppose the Constitution are traitors of the country: Ajay Rai

संविधान विरोधी हैं देश के गद्दार : अजय राय

Sun, 24 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Those who oppose the Constitution are traitors of the country: Ajay Rai
महमूदाबाद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का माला पहनाकर स्वागत करते पदा​धिकारी। संवाद
सरैंया। देश में बढ़ते संविधान विरोधी हमलों, सामाजिक न्याय पर सुनियोजित हमलों और आर्थिक असमानता की खाईं के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से पहला ब्लॉक स्थित एक गेस्ट हाउस में संविधान बचाओ संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संविधान विरोधी देश के गद्दार हैं। देश को इन गद्दारों से आजाद कराने का संघर्ष कांग्रेस कर रही है।
विज्ञापन

अजय राय ने महोबा की एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नीट की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा को 30 अप्रैल को कोचिंग सेंटर के बाहर से उठा लिया गया, उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया गया। जब वह पीड़िता से मिलने जाने वाले थे तब हजारों पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महोबा की दलित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि एक नहीं 1000 मुकदमे लगा दो, हम झेलने को तैयार हैं। अजय राय ने आरोप लगाया कि एआई से वीडियो बनाकर उनके खिलाफ महोबा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद राकेश राठौर ने कहा कि महमूदाबाद में संविधान बचाओ संवाद में भीड़ से साफ हो गया है कि अबकी बार इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत होगी। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश में विकास के काम ठप हैं। बिजली नहीं मिल रही है। किसान परेशान हैं।




सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अजय राय ने कहा कि मोदी लोगों से तेल और सोने पर खर्च नहीं करने की अपील करते हैं। वह खुद विदेश यात्रा कर रहे हैं। लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट है और गांवों में जगह-जगह शराब के ठेके खुल रहे हैं। किसानों को यूरिया व बिजली नहीं मिल रही है। जिसकी भाजपा विधायक भी चिट्ठी लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव का कारवां चल चुका है। ये 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed