फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   This time, wheat procurement exceeded the target by 5.40 percent

Sitapur News: इस बार लक्ष्य से 5.40 फीसदी अधिक खरीदा गया गेहूं

Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
This time, wheat procurement exceeded the target by 5.40 percent
सीतापुर। जिले में गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 15 जून तक 5.40 फीसदी अधिक खरीद की गई है। 153 क्रय केंद्रों के माध्यम से 7,734 किसानों से गेहूं की खरीद हुई है। जिलाधिकारी ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व जिला खरीद अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि 153 गेहूं क्रय केंद्र संचालित थे। जिले में 47,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 7,734 किसानों से 50,064.622 मीट्रिक टन गेहूं क्रय किया गया। यह लक्ष्य का 105.40 प्रतिशत है।
विज्ञापन

क्रय संस्था खाद्य विभाग ने 12108.77 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 12063.131 मीट्रिक टन, पीसीयू ने 11359.671 मीट्रिक टन, यूपीएसएस ने 2773.950 मीट्रिक टन, मंडी समिति ने 1064.150 मीट्रिक टन और भारतीय खाद्य निगम ने 10694.950 मीट्रिक टन गेहूं क्रय किया। किसानों को गेहूं खरीद के सापेक्ष भुगतान 130.4183 करोड़ रुपये के सापेक्ष 126.4939 करोड़ रुपये का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed