{"_id":"67782b717def8c0f6c0a1d9f","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-350-lakh-from-a-locked-house-sitapur-news-c-102-1-slko1055-124708-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बंद घर से चोरों ने उड़ाया 3.50 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बंद घर से चोरों ने उड़ाया 3.50 लाख का माल
Fri, 03 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजयलक्ष्मी नगर में चोरों ने बंद पड़े एक घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित एक दवा कंपनी में काम करते हैं। पत्नी अध्यापिका हैं। वह किराए के मकान में रहती हैं। रेउसा के कोडरी निवासी अतुल मिश्रा के मुताबिक वह एक दवा कंपनी में प्रतिनिधि हैं। उनकी पत्नी मनीषा प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर खैराबाद में सहायक अध्यापक हैं।
वह ढाई साल से बस अड्डा स्थित विजयलक्ष्मी नगर निवासी नमन शुक्ला के घर में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। अतुल 30 दिसंबर को अपने गांव चले गए थे। मकान मालिक भी घर पर नहीं थे। इसी बीच चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। मुख्य गेट के सामने ही अतुल का कमरा है।
चोरों ने कमरे में घुसकर 30 हजार रुपये समेत करीब तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने मकान मालिक को चोरी होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर मिली है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बैग में एक संदिग्ध सामान लेकर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर जांच चल रही है।