फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves made off with cash and goods worth five lakh rupees.

Sitapur News: चोरों ने नकदी समेत पांच लाख का सामान किया पार

Thu, 02 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with cash and goods worth five lakh rupees.
सकरन। थाना क्षेत्र के बड़ी अदवारी गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसमें एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर शामिल हैं। घटना के दौरान गृहस्वामी ने एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव निवासी सावित्री देवी के अनुसार रात करीब 12:15 बजे गांव का ही एक युवक दो अज्ञात साथियों के साथ खिड़की के रास्ते घर में घुसा। आरोप है कि चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। शोर मचने पर भागते समय महिला ने गांव निवासी युवक को पहचान लिया और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि नकदी पेड़ों की बिक्री से जमा की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। महिला और आरोपी के बीच लंबे समय से जमीन विवाद भी चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले थाने पर हुआ था धरना प्रदर्शन
सकरन क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पुलिस कार्रवाई में लापरवाही के आरोपों को लेकर लोधी महासभा ने मंगलवार को थाने के सामने धरना दिया था। प्रदर्शन में थानाध्यक्ष पर चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज न करने और प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed