फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thief caught while putting back stolen goods

Sitapur News: चुराए गए सामान को वापस रखते समय पकड़ा गया चोर

Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thief caught while putting back stolen goods
महमूदाबाद। चुराए गए सामान को वापस करना एक चोर को भारी पड़ गया। दुकान में कृषि यंत्र को वापस रखते समय व्यापारी ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि दुकानदार ने कार्रवाई न करने की गुजारिश करते हुए आरोपी से सुलह कर ली।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा मार्ग पर चतुराबेहड़ निवासी दिलीप वर्मा की कृषि यंत्रों की दुकान है। मंगलवार देर रात एक गांव निवासी ट्रैक्टर चालक ने अपने साथी के साथ दिलीप की दुकान से एक कृषि यंत्र चोरी कर लिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना को अंजाम देने वाले युवक पहचान में नहीं आ रहे थे। बुधवार देर रात दुकान के स्वामी को जानकारी मिली कि चतुराबेहड़ ईंट-भट्ठे के पास ट्रैक्टर व कृषि यंत्र खड़ा है।
विज्ञापन

दिलीप पुलिस व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों से बात की तो ट्रैक्टर लेकर आया आरोपी उनके हाथ लग गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कृषि यंत्र वापस करने आया था। मौका मिलते ही वह कृषि यंत्र रख देता। इसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। दुकान मालिक कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed