फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The weather became pleasant due to rain and clouds

Sitapur News: बारिश और बदली से मौसम हुआ खुशनुमा

Tue, 26 Aug 2025 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain and clouds
बारिश के बीच गुजरते लोग। - फोटो : बारिश के बीच गुजरते लोग।
सीतापुर। जिले में सोमवार सुबह से छाए बादल दोपहर बाद झूमकर बरसे। शहर में हल्की जबकि आसपास इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहने और हवा में नमी से रविवार की तुलना में अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया। इससे मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर बादलों के बरसने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सोमवार की सुबह से ही बदला-बदला नजर आया। बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम फुहारें गिरीं। वहीं, 23 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही पुरवाई हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। शहर में दोपहर बाद रुक-रुककर बारिश की फुहारों ने सड़कों पर चहल-कदमी करने वाले लोगों की भिगो दिया। इस बीच कमलापुर, जलालपुर व खैराबाद आदि इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद भी बादल छाए रहे और रुक-रुककर शाम तक फुहारें पड़ती रहीं। मौसम सुहाना हुआ तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हवा में नमी बनी रहने से रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed