{"_id":"6a1dcf336e8b7afac908ac8a","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-drizzle-sitapur-news-c-102-1-stp1002-157121-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ खुशनुमा
Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
सीतापुर। शहर में सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम फुहारों ने मौसम खुशनुमा कर दिया। बादल हटने पर बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। हवा में नमी से लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों तक बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से हो रही भीषण गर्मी और उमस से बुधवार को बदली और रिमझिम फुहारों ने लोगों को राहत दिलाई। बादल छाए रहने से हवा में नमी से जिले में मौसम का मिजाज सोमवार सुबह से ही बदला नजर आया। कमलापुर इलाके में बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम फुहारें गिरीं। पुरवाई हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई।
शहर में दोपहर 1.15 बजे से दो बजे तक रिमझिम बारिश हुई। पिसावां इलाके में बादल झूमकर बरसे। इससे मौसम सुहाना हुआ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।
गन्ना व सब्जी की फसलों को फायदा
बारिश से किसान भी खुश नजर आए। किसान राजेंद्र व दिवाकर ने बताया कि गन्ना व सब्जी की फसलों को सिंचाई की आवश्यकता थी। बारिश से इन फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का आसार है।