फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The wait is over, 1631 teachers will get promotion

Sitapur News: इंतजार खत्म, 1631 शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति

Mon, 01 Jan 2024 05:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 01 Jan 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, 1631 teachers will get promotion
परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर जारी हुई सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के 1631 सहायक अध्यापकों को जल्द पदोन्नति मिलेगी। इसे लेकर जिले से सूची तैयार है। अब शासन ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर यह कार्यवाही पूरी हो जाएगी।
गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालय के शिक्षक काफी समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार सूची बनी लेकिन कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अब शीतकालीन अवकाश में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिले से 1631 शिक्षकों को प्रमोशन मिलेगा। बीएसए ने यह कार्यवाही पूरी कर ली है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रधानाध्यापक बनेंगे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर प्रमोशन पाएंगे। इससे परिषदीय विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापक के पद भर जाएंगे। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक का झंझट समाप्त हो जाएगा। छह जनवरी तक इन शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के अंदर व बाहर भी होंगे तबादले
जिले के अंदर व बाहर पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस तबादले के तहत करीब 50 शिक्षकों का ट्रांसफर होगा। इन शिक्षकों की रिलीविंग व ज्वॉइनिंग 11 से 13 जनवरी के बीच होगी।

कर ली गई है तैयारियां
शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। शासन के शेड्यूल के मुताबिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
-अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed