{"_id":"61b24eb1556b420cfa1642cc","slug":"the-thugs-took-away-the-chain-on-the-pretext-of-cleaning-the-anklets-sitapur-news-lko608221199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायल साफ करने के बहाने चेन उड़ा ले गए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायल साफ करने के बहाने चेन उड़ा ले गए ठग
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को पायल साफ करने के बहाने शातिरों ने युवक की सोने की चेन उड़ा दी। चेन कीमत करीब 80 हजार से अधिक की बताई जा रही है। काफी तलाश के बाद ठगों का पता नहीं चल सका। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
तंबौर इलाके के मोहल्ला कायस्थ टोला में गुरुवार को दो ठग धुलाई के पाउडर का प्रचार करने आए थे। पाउडर का प्रचार करने के बहाने वे इसी मोहल्ले के देवेंद्र बाजपेयी के घर पर पहुंचे। उनकी पत्नी के पायल उसी पाउडर से साफ करके दिखाए। बताया जाता है कि इसी बीच महिला के पति देवेंद्र आ गए। शातिर ठगों ने देवेंद्र के गले में पड़ी करीब दो तोले की सोने की चेन को भी साफ कर दिखाने को कहा।
वह चेन दोनों युवकों को देकर किसी काम से चले गए। परिवार के लोग एक बर्तन में चेन साफ करवा रहे थे, इसी बीच ठगों ने झांसा देकर परिजनों को बर्तन गरम करने के लिए घर भेज दिया। महिलाएं घर चली गई। ठगों ने चेन पहले ही निकाल ली थी। महिलाओं के जाते ही ठग चेन लेकर मौके से फरार हो गए। वापस आने पर दोनों को मौके पर न देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों को जानकारी हुई। लोगों ने काफी देर तक ठगों की तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। पीड़ित का कहना है कि चेन की कीमत करीब 80 हजार से अधिक की है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।