फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The threat of flood has started haunting us, we are already looking for a place to stay

Sitapur News: सताने लगा बाढ़ का खतरा, अभी से खोज रहे ठिकाना

Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The threat of flood has started haunting us, we are already looking for a place to stay
रेउसा (सीतापुर)। मानसून आने में भले अभी कुछ समय बचा है, लेकिन सरयू की तलहटी में बसे कई गांवों के लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। बाढ़ आई तो हालात बिगड़ने पर सिर छिपाने के लिए जगह तलाश रहे हैं। कोई नाव की मरम्मत कर रहा है तो कई लोग अपना अस्थायी ठिकाना बनाने के लिए छप्पर तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के बिसवां, महमूदाबाद व लहरपुर तहसील इलाकों में हर साल बारिश के सीजन में बाढ़ आती है। बाढ़ की चपेट में सैकड़ों गांव आने से बड़ी संख्या में लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना पड़ता है। ऐसे में कई ग्रामीण सड़कों के किनारे भी अस्थायी ठिकाना बनाते हैं। मानसून के जल्द आने की संभावना है। इसलिए तराई के ग्रामीण अभी से सुरक्षित जगहों पर आशियाना बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चहलारी के राजेश लोधी और रवींद्र आदि सीतापुर-बहराइच मार्ग के किनारे छप्पर बना रहे थे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं। गोलोक कोडर के सभी मजरे बाढ़ से प्रभावित होते हैं। घरों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाढ़ के समय काफी लोग सड़क के किनारे अपना अस्थायी आशियाना बनाते हैं। उस समय जगह की दिक्कत हो जाती है। जल्दबाजी में कोई व्यवस्था नहीं हो पाती फिर परेशानी उठानी पड़ती है। अभी ठिकाना बना लेंगे तो बाढ़ आने पर ज्यादा मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी। गृहस्थी भी सुरक्षित रहेगी। ग्रामीणों ने बताया कि अभी संभावित बाढ़ में काफी समय है लेकिन पहले से तैयारी कर लेंगे तो समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed