{"_id":"bf4f6379949a482504cba9d23715de34","slug":"the-students-extracted-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिले में रैली निकाली गई। रैली के मार्फत लोगों ने एड्स से बचाव की जानकारी दी। साथ ही इसके प्रति उन्हें जागरूक भी किया। जिला क्षय रोग केंद्र से रैली का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एचजी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हिंदू कन्या महाविद्यालय सभागार पहुंची, जहां पर रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन
नारी जागरण सेवा समिति ने भी जागरूकता रैली निकालकर समाज को एड्स के प्रति जागरूक किया। उधर, महमूदाबाद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की प्राचार्या किरन सिंह के निर्देश पर छात्रों ने विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाली।
विज्ञापन
रैली के जरिए लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। रैली कॉलेज परिसर से रेलवे स्टेशन, संकटा देवी, तहसील मार्ग से बजाजा चौराहा होती हुई बस स्टेशन सिधौली मार्ग से कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।