{"_id":"617af1eae3ef7271123eee1e","slug":"the-scavengers-blew-65-thousand-sitapur-news-lko602194534","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने उड़ाए 65 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने उड़ाए 65 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में गुरुवार को बैंक में पैसा जमा करने आए अधेड़ से खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताकर टप्पेबाजों ने 65 हजार रुपये उड़ा दिए, मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद घटना की जानकारी होते ही अधेड़ के होश उड़ गए। वारदात दिनदहाड़े एसपी दफ्तर के करीब हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पूर्णागिरी निवासी पेशे से छायाकार दुर्गेश शुक्ला एक समाचार पत्र से जुड़े हैं। गुरुवार को उनके पिता कमलेश कुमार शुक्ला आंख अस्पताल मार्ग पर एसपी दफ्तर के करीब स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा जमा करने के लिए आए थे। बताते हैं कि उनकी बैग में 99 हजार रुपये थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के गेट पर पहुंचते ही दो लोगों ने उन्हें खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताते हुए बैग की चेकिंग की बात कही। कमलेश टप्पेबाजों की बातों में आ गए और बैग की तलाशी कराने लगे।
इसी बीच टप्पेबाजों ने बैग से 65 हजार रुपये पार कर दिए। चेकिंग के बाद टप्पेबाजों ने बैग को बंदकर जाने को कहा। टप्पेबाज मौके से पलक झपकते ही फरार हो गए। अधेड़ ने बैग खोला तो उसके अंदर रखे बड़े नोट गायब थे। पीड़ित के मुताबिक टप्पेबाज करीब 65 हजार रुपये पार कर ले गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल की। पुलिस ने बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन
फुटेज में टप्पेबाजी की घटना कैद हुई है। घटना को लेकर कमलेश शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के खुलासे में लगी है।