फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The road will be five and a half meter wide from Parsandi to Khairabad

Sitapur News: परसेंडी से खैराबाद तक साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनेगी सड़क

Fri, 18 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The road will be five and a half meter wide from Parsandi to Khairabad
परसेंडी मार्ग का राज्यमंत्री करेंगे ​शिलान्यास।
खैराबाद (सीतापुर)। परसेंडी से खैराबाद तक 12.25 किलोमीटर सड़क अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 15.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम के होने से करीब 50 गांवों की तीन लाख की आबादी का सफर आसान होगा। लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। मार्च 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के परसेंडी को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के खैराबाद से जोड़ने वाले मार्ग से रोजाना हजारों राहगीर गुजरते हैं। मौजूदा समय में 12.25 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। कई जगह पर सड़क क्षतिग्रस्त भी हो गई है। यातायात का ज्यादा दबाव रहने से सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने की आवश्यकता लंबे समय से थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। यह परसेंडी से मोहरैया, साहब नगर, मोहिसिन पुर, बिरैचा, मीरनगर, पाठकपुर होते हुए यह सड़क माखूपुर खैराबाद को जोड़ेगी।
विज्ञापन



नगर विकास राज्यमंत्री आज करेंगे शिलान्यास
परसेंडी-खैराबाद संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु 18 जुलाई को शिलान्यास करेंगे। खैराबाद क्षेत्र में पाठक ताल के पास सुबह 11 बजे शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर है यातायात का दबाव

परसेंडी-खैराबाद संपर्क मार्ग पर यातायात का पर्याप्त दबाव है। ऐसे में सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने की जरूरत है। शासन से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए बजट मिल गया है। अब यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इससे लाखों राहगीरों का सफर सुगम होगा।
- राकेश राठौर गुरु, नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed