{"_id":"695965650c0c1ff0c903f6d4","slug":"the-road-will-be-10-meters-wide-from-city-station-to-kot-intersection-sitapur-news-c-102-1-stp1002-147514-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिटी स्टेशन से कोट चौराहे तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिटी स्टेशन से कोट चौराहे तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
Sun, 04 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिटी स्टेशन से कोट चौराहे तक की सड़क 10 मीटर चौड़ी की जाएगी। करीब एक-एक मीटर फुटपाथ का निर्माण दाेनों ओर कराया जाएगा। नाली भी बनाई जाएगी। इस पर 4.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद पीडब्ल्यूडी ने शनिवार से काम शुरू कर दिया है।
शहर में पक्के पुल से सिटी स्टेशन जाने वाला मार्ग अतिक्रमण की जद में है। इससे मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। अमर उजाला ने 28 दिसंबर 2025 के अंक में अतिक्रमण की गिरफ्त में पक्का पुल-स्टेशन मार्ग शीर्षक से खबर प्रकाशित कर समस्या उठाई थी। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने खबर का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पीडब्ल्यूडी ने शनिवार को इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। सिटी स्टेशन के पास जेसीबी से नाला बनाने के लिए खोदाई होने लगी है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता दिवाकर नाथ गौतम ने बताया कि कोट चौराहे से सिटी स्टेशन तक 1150 मीटर लंबी सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के दोनों तक करीब एक-एक मीटर का फुटपाथ बनेगा। नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। 4.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
बुलडोजर देख लोग खुद हटाने लगे अतिक्रमण
सिटी स्टेशन मार्ग पर शनिवार को बुलडोजर देख अफरातफरी मच गई। दुकानदार खुद अपटे टिन शेड खोलकर हटाते नजर आए। पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया कि लोगों से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया था। इस कई लोगों ने हटा भी लिया है। सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है इसलिए अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपने अतिक्रमण हटाने की अपील की है।