फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The road built with Rs 14 lakh did not last even for a week

Sitapur News: एक हफ्ता भी नहीं टिकी 14 लाख से बनी सड़क

Thu, 28 Dec 2023 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The road built with Rs 14 lakh did not last even for a week
सीतापुर/मास्टरबाग। जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण के दौरान मानक दरकिनार कर दिए गए। लिहाजा, बनते ही सड़कें उखड़ने लगी हैं। इलाके में लाखों की लागत से निर्मित सड़कें एक सप्ताह भी नहीं टिक पा रही हैं। सड़क पर फैलीं गिट्टियां निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खोल रही हैं। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अंजान बने हैं।
विज्ञापन

सिधौली-बिसवां मार्ग से कमुवा गांव तक 14.40 मीटर सड़क का निर्माण 13.98 लाख की लागत से कराया गया है। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुए अभी एक सप्ताह बीता है। सड़क की गिट्टियां अभी से उखड़ने लगी हैं। कमुवा निवासी अशोक गुप्ता ने बताया कि मानकों की अनदेखी कर निर्माण कराने का नतीजा सामने है। ऐसे तो कुछ ही दिनों में सड़क जर्जर हो जाएगी। सड़क निर्माण की रस्म अदायगी कर सरकारी रकम का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह अटरिया से शाहपुर तक 12.50 लाख की लागत से बनी 12.80 मीटर सड़क भी एक सप्ताह तक नहीं टिकी। सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। कई जगह पर गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। अंगेश कुमार और लवकुश कुमार ने बताया कि सड़क की निचली सतह बनते समय ही दिख रही थी। शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटिया सामग्री के प्रयोग से सड़क बनते ही टूटने लगी है। वहीं, ठेकेदार अनुज सिंह का तर्क है कि ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए सड़क खोद डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीता रसोई गांव से छाजन तक करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण 6 महीने पहले कराया गया था। यह सड़क भी जर्जर हो गई है। ठेकेदार ने बनवाने के बाद कई जगहों पर सड़क की मरम्मत कराई है। इसके बाद भी सड़क टिकाऊ नहीं है। अमित मिश्रा का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इन सड़कों के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


खामियों को कराएंगे दूर

सर्दियों का मौसम है। तापमान में उतार-चढ़ाव से गिट्टियां उखड़ने की समस्या हो सकती है। सभी सड़कों की जांच कराई जाएगी। जो खामियां मिलेंगी उन्हें दूर कराया जाएगा।
- कैलाश कुमार आर्य, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed