फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The ratio of number of Shikshamitras deteriorated after the order of 2018.

Sitapur News: 2018 के आदेश के बाद बिगड़ा शिक्षामित्रों की संख्या का अनुपात

Fri, 24 Jan 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The ratio of number of Shikshamitras deteriorated after the order of 2018.
सीतापुर। रेउसा के परिषदीय स्कूलों में दो से अधिक शिक्षामित्रों की तैनाती की शुक्रवार को बीएसए ने जांच की। उन्होंने शिक्षामित्रों की तैनाती, संबद्धता आदेश व अन्य अभिलेख भी खंगाले। पता चला कि वर्ष 2018 के आदेश के बाद यह विसंगति पैदा हुई। इस आदेश के कारण ही शिक्षामित्रों की संख्या का अनुपात बिगड़ा। बीएसए इस मामले में अपर राज्य परियोजना निदेशक संग अन्य उच्चाधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि वैसे तो एक परिषदीय विद्यालय में दो शिक्षामित्रों की तैनाती का नियम है। इस मामले में शिकायतकर्ता रामरतन ने रेउसा के पंद्रह विद्यालयो में कहीं पांच तो कहीं तीन शिक्षामित्रों की तैनाती की शिकायत की थी। इस पर अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह ने बीएसए को जांच के आदेश दिए। बीएसए ने अभिलेखों का परीक्षण कर जांच पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राम सेवक पाल ने बताया कि 23 जुलाई 2018 को तत्कालीन बेसिक शिक्षा निदेशक ने एक आदेश जारी किया था। यह तैनाती उसी अनुसार हुई है। महिला शिक्षामित्रों के लिए भी एक आदेश जारी हुआ था। इसमें उनके ससुराल या पति की तैनाती के स्थान पर समायोजित होने का विकल्प दिया गया था। उसी अनुसार तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन


बीएसए बोले- समायोजन आदेश के बाद सामान्य हो जाएगी स्थिति
वर्ष 2018 में शिक्षामित्रों का शिक्षक पद से चयन निरस्त हुआ था। इसके बाद उन्हें मूल विद्यालय में तैनाती का आदेश जारी हुआ था। इस दौरान कुछ स्कूल एक दूसरे में समायोजित हुए थे। वहीं, एक आदेश यह भी आया था कि अगर किसी महिला की शादी क्षेत्र में हुई हो तो वह नजदीकी स्कूल में तैनाती ले सकती हैं। सभी अभिलेखों का परीक्षण कर लिया गया है। समायोजन का एक नया शासनादेश आदेश लागू होने के बाद शिक्षामित्रों का अनुपात सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed