फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The people of Baisauli are angry due to the carelessness of the forest department

Sitapur News: वन विभाग की बेपरवाही से बैसौली के लोग खफा

Wed, 17 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The people of Baisauli are angry due to the carelessness of the forest department
गोंदलामऊ (सीतापुर)। बैसौली गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण खौफजदा हैं। लोग खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। विभाग की बेपरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को ट्रैप कैमरे में तेंदुए की कोई हरकत कैद नहीं हुई है।
विज्ञापन

एक पखवारे भर में तेंदुआ तीन बार गोशाला तक पहुंच चुका है। दो बार गोवंशों का शिकार भी कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान कई बार खेतों की ओर तेंदुआ देखा भी गया है।
विज्ञापन

रविवार रात गोशाला में पहुंचा तेंदुआ सीसीटीवी में भी कैद हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे की ओर तेंदुआ नहीं पहुंच रहा है, जबकि उसकी चहलकदमी ज्यादातर गोशाला की ओर ही रही है। वन दरोगा ऋषभ सिंह तोमर ने कहा कि मंगलवार को तेंदुए की कोई हरकत कैमरे में कैद नहीं हुई है और न पिंजरे के पास कोई पगचिह्न मिले हैं। शाम को पिंजरे में बकरी बंधवा दी जाती है और सुबह छह बजे उसे निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed