{"_id":"581e203a4f1c1b903b4363bc","slug":"the-overall-championship-was-won-by-the-pahela-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला ब्लॉक ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला ब्लॉक ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। ओवरऑल चैंपियनशिप पर पहला ब्लॉक के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया। समापन पर एसपी सौमित्र यादव ने कहा कि हमारी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी विद्यालय में हुई।
उस समय स्कूलों में सुविधाएं नहीं थी। अब तो बहुत सी सुविधाएं व योग्य शिक्षक आ गए हैं। उन्होंने शिक्षकों से ईमानदारी से मेहनत करके बच्चों को अच्छी तालीम देने की अपील की। बालक-बालिका वर्ग में हुए खेलकूद में 100 मीटर दौड़ में जुनैद व निशा प्रथम, 400 मीटर में मोहम्मद आलिम व शबा परवीन प्रथम रहीं। कबड्डी में बिसवां व खो-खो में रेउसा टीम प्रथम रही।
सीनियर वर्ग की 600 मीटर में अभिषेक व सरिता प्रथम रहीं। ऊंची कूद में अजय व हुमा प्रथम रहे। कबड्डी में खैराबाद व बिसवां की टीम प्रथम रही। खो-खो में रेउसा व परसेंडी टीम अव्वल रही। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में शैलेंद्र पांडेय व सरिता प्रथम रहीं। चक्का फेंक में रंजीत व अनामिका प्रथम, व्यायाम विशेष प्रदर्शन में गोंदलामऊ टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
ओवरऑल चैंपियनशिप पर पहला ब्लॉक ने कब्जा जमाया। बीएसए ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले नौनिहालों को आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।