फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The officers failed, the funeral took place on the persuasion of the chief and the people

अफसर रहे विफल, प्रधान और लोगों के मनाने पर हुई अंत्येष्टि

Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The officers failed, the funeral took place on the persuasion of the chief and the people
लहरपुर के नौवापुर गांव में मौजूद एसडीएम व पुलिस बल। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक सप्ताह पूर्व हुई मारपीट में घायल अधेड़ की रविवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है, फिर भी परिजनों का हंगामा जारी रहा। अफसरों के काफी मान-मनौव्वल के बाद भी परिवार अंत्येष्टि को राजी नहीं हुुआ। आखिर में प्रधान और अन्य लोगों के समझाने परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

लहरपुर के नौव्वापुर में 28 जुलाई को हुई मारपीट में रामधनी (55) घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया था। मृतक के परिजनों ने मामले में धाराएं बढ़ाने की मांग करते हुए हंगामा किया और शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन लोग धाराएं बढ़ाने की मांग पर अड़े थे। शाम होने की वजह से अंत्येष्टि नहीं हो सकी थी। मामले में नामजद आरोपियों पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं माने। एसडीएम लहरपुर, सीओ लहरपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर डटी रही, अफसर भी मनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान एखलाक खान, पूर्व प्रधान रमानिकेत सिंह, अवधेश त्रिवेदी और अन्य लोगों के समझाने से परिवार के लोग माने। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मार्टम हेड इंजरी होने की वजह से कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed