{"_id":"69e1372d87283c06560dc0b9","slug":"the-new-bdo-took-charge-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154191-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार
Fri, 17 Apr 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। ब्लाॅक में नवागत खंड विकास अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक की और विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में बीडीओ विकास कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा और गोशालाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर गोशालाओं में भूसा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों और स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित आरसी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सभी योजनाओं का प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए।
विज्ञापन
नए खंड विकास अधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। साथ ही लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण करना भी उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत इकराम अली, जेई अनिल पाल, अनुराग मिश्रा, आनंद कुमार, पवन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।