{"_id":"61cb4f749d08fc6310728f62","slug":"the-mist-prevailed-throughout-the-day-sitapur-news-lko6109726189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाई रही धुंध, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाई रही धुंध, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए जॉकेट पहनकर जाती युवतियां। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदली। दिनभर धुंध छाई रही। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड और बढ़ गई। ठंड बढ़ने से लोग दिन में अलाव तापते हुए नजर आए। बच्चे सुबह ठंड से ठिठुरते स्कूल जाते हुए दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। ठंड और बढ़ेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हर दिन मौसम रंग बदल रहा है। कहीं धूप से राहत को कहीं आसमान में बादलों के छाने से गलन बढ़ रही है। सोमवार को दिन में मौसम पूरी तरह से साफ था। तेज धूप निकली थी, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते ही गलन के साथ ठंड बढ़ गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह धूप निकली पर कुछ देर में ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया।
इससे ठंड बढ़ गई। सुबह कोहरे के साथ दिनभर धुंध से लोगों को परेशानी हुई। हल्की धुंध पूरे दिन बनी रही। दिनभर धूप नहीं निकली। दोपहर बाद करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद गलन बढ़ गई। ऐसे में सुबह स्कूल जाते समय और दोपहर बाद छुट्टी होने पर बच्चे आटो रिक्शा व अपने अभिभावकों के साथ ठिठुरते जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
लोग दिन में भी अलाव तापते हुए नजर आए। शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं बाजारों में भी कम भीड़ दिखाई दी। शाम आठ बजे के बाद लोग दुकानें बंद करने की तैयारी करने लगे। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा।
गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने से व्यापारी खुश
ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री जोरों से शुरू हो गई है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर मंगलवार को भीड़भाड़ दिखाई दी। कपड़ा व्यापारी पवन ने बताया कि रोजाना की अपेक्षा मंगलवार को अधिक कपड़ों की बिक्री हुई है। दिसंबर माह में बदले मौसम के कारण बिक्री में करीब 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। अगर इसी तरह से मौसम रहेगा तो आने वाले दिनों में और अधिक बिक्री होगी।
दिन में भी लाइट जलाकर चलाए वाहन
मंगलवार को मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को दिन में भी वाहन चलाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। धुंध छाई रहने से सामने साफ नहीं दिखाई पड़ रहा था। ऐसे में हाईवे पर निकल रहे वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। ट्रक, कार से लेकर बाइक सवारों तक को लाइट जलानी पड़ी।