फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The lake of Baba Shyam Nath temple will shine with 51 thousand lamps

Sitapur News: 51 हजार दीपों से जगमगाएगा बाबा श्याम नाथ मंदिर का सरोवर

Wed, 23 Oct 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The lake of Baba Shyam Nath temple will shine with 51 thousand lamps
सीतापुर। शहर के श्यामनाथ मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम 30 अक्तूबर को होगा। इस बार 51 हजार दीपों से श्यामनाथ मंदिर का सरोवर जगमगाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


श्यामनाथ मंदिर पर भव्य दीपोत्सव मनाने को लेकर नगरपालिका व समाजसेवी प्रभात कश्यप तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले साल भी यहां पर भव्य तरीके से आयोजन हुआ था। सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी व एडीएम नीतीश कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने मंदिर परिसर पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। इस बार सरोवर को 51 हजार दीप जलाकर जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की गई है। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि इस दिन यहां पर भजन संध्या सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगा लेजर शो

ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि भव्य तरीके से दीपोत्सव होगा। इसके साथ ही भजन संध्या होगी। लेजर शो का प्रदर्शन भी होगा। इसके अलावा अन्य मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। आयोजन में सामाजिक लोगों से सहयोग लिया जाएगा। भजन संध्या में कौन-कौन आएंगे, इसको लेकर कवायद चल रही है। दो दिन के अंदर सभी कार्यक्रम तय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed