फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The hut collapsed in the rain, four members of the family were buried

Sitapur News: बारिश में झोपड़ी गिरी, परिवार के चार लोग दबे

Wed, 17 Sep 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The hut collapsed in the rain, four members of the family were buried
बेहटा (सीतापुर)। ब्लाॅक के सहिंजर कलां गांव के किनारे सोमवार देर रात बारिश के दौरान झोपड़ी गिरने से उसमें सो रहे बुजुर्ग व उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य दब गए। चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं हैं। ग्रामीणों ने चारों काे तंबौर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत संहिजर कलां निवासी हीरा लाल (60) अपनी पत्नी सुमन देवी (58), पौत्र बादल (12), पौत्री ज्योती देवी (16) के साथ सोमवार रात गांव के किनारे पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के कारण सोमवार रात करीब तीन बजे अचानक झोपड़ी गिर गई। जिससे उसके नीचे सो रहे चारों लोग दब गए। चीख सुनकर हीरालाल के छोटे भाई मन्नेलाल व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी का मलबा हटाया। मन्नेलाल ने बताया कि झोपड़ी में ठेलिया और बाइक भी खड़ी थी। इस वजह से झोपड़ी का एक बड़ा हिस्सा उस पर लटका रहा, जिसके चलते सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में सो रहा था पुत्र
ग्रामीणों ने बताया कि हीरालाल का बड़ा पुत्र जगदीश गांव में सरकार की ओर से दिए गए प्रधानमंत्री आवास में अपनी पत्नी के साथ रहता है। उनके माता पिता व पुत्र-पुत्री झोपड़ी में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed