फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The girl's family sought help from the embassy

छात्रा के परिवार ने दूतावास से मांगी मदद

Mon, 28 Feb 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
The girl's family sought help from the embassy
तंबौर से यूक्रेन में फंसी क्षेत्र के ग्राम रिहार निवासी तान्या पाण्डेय। - संवाद - फोटो : SITAPUR
तंबौर (सीतापुर)। यूक्रेन में चल रहे युद्ध में तंबौर इलाके की एक युवती फंस गई है। वह वहां पर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। परिवार के लोग बराबर संपर्क में बने हुए हैं। अब उसकी घर वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं। तंबौर क्षेत्र के रिहार गांव निवासी तान्या पांडेय पुत्री पंकज पांडेय 8 दिसंबर 2021 को मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। तान्या यूक्रेन की राजधानी से 100 किलोमीटर दूर खरकीव शहर में है। वह रूस बॉर्डर के करीब नेशनल मेडिकल विश्वविद्यालय में पढ़ती है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि जबसे युद्ध शुरू हुआ है। परिवार के सभी लोग परेशान हैं । फिलहाल वह विद्यालय में बंकर में रह रही है और बहुत परेशान है। दिन में कई कई बार फोन कर उसकी जानकारी कर रहा हूं। 26 फरवरी को फोन पर बात हुई थी तो उसने बताया था कि बंकर में राशन धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। उसके पास पैसे भी खत्म हो रहे हैं । परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को फोन पर उससे बात नहीं हो पा रही है। तान्या के पिता पंकज पांडेय वर्तमान में लखनऊ के आशियाना में किराये पर रहकर निजी कंपनी में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, इसके पहले वह गाजियाबाद में रहकर नौकरी कर रहे थे। तभी बेटी तान्या ने गाजियाबाद के सिल्वर लाइन कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर किया था। इसके बाद मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन चली गई। पंकज पांडे ने बताया कि बेटी की सकुशल वापसी के लिए यूक्रेन व भारत के दूतावासों से संपर्क कर मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed