फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The couple showed courage, the miscreants ran away leaving the purse

दंपती ने दिखाई दिलेरी, पर्स छोड़ भागे बदमाश

Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The couple showed courage, the miscreants ran away leaving the purse
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। शिक्षक पति के साथ बाइक से जा रही महिला लेखपाल से बदमाश उसका पर्स छीनकर भागने लगे। पति ने दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों से पर्स छीन लिया। बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के बांसुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार रावत रेउसा ब्लॉक में सहायक अध्यापक हैं। उनकी पत्नी बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील में लेखपाल हैं। रविवार रात बाइक से महमूदाबाद से खरीदारी कर दंपती घर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच रामपुर मथुरा इलाके के बसावनपुर के मंदिर के पास पहुंचने पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए धक्का देकर बाइक पर पीछे बैठी महिला से पर्स छीन कर भागने लगे। पर्स में नकदी, मोबाइल और अन्य जरूरी सामान था। घटना के बाद शिक्षक और उनकी पत्नी ने दिलेरी दिखाते हुए पीछा कर पर्वतपुर चौराहे के पास लुटेरों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बदमाश लड़खड़ा कर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने शिक्षक ने दबोचने की कोशिश की। तीसरे बदमाश ने असलहा निकालकर फायर करने की धमकी दी। इस बीच ग्रामीणों को आता देख बदमाश पर्स छोड़ कर भाग गए। सोमवार को घटना को लेकर शिक्षक ने तहरीर दी है। एसओ रामपुर मथुरा ओपी तिवारी ने बताया कि मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed