फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The condition of the tehsil is not good, improve it otherwise you will not get a chance

Sitapur News: तहसील का हाल ठीक नहीं, सुधार लो फिर मौका नहीं मिलेगा

Fri, 07 Nov 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The condition of the tehsil is not good, improve it otherwise you will not get a chance
मिश्रिख। तहसील में संचालित काम काज का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर बृहस्पतिवार शाम को करीब चार बजे अचानक तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मौजूद अफसरों व कर्मियों को चेताया कि सुधार लो कामकाज फिर मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले एसडीएम के साथ अन्य राजस्व कोर्ट में लंबित वादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पटल व राजस्व कोर्ट में बेतरतीब से रखे दस्तावेजों को देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। राजस्व कोर्ट में लंबित वादों की संख्या देख कर इनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने नजारत, मालखाना, अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग सहित फौजदारी कक्ष पहुंच कर अभिलेखों का रखरखाव भी देखा।
विज्ञापन

डीएम ने मौजूद एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा से कहा कि तुम्हारी तहसील का रखरखाव ठीक नहीं है। सुधार कर लो, दोबारा मौका नहीं देंगे। तहसीलदार अजीत जायसवाल को भी काम काज में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब, पति को शराब पिलाकर कर रहे जमीन हड़पने की कोशिश
निरीक्षण के बाद तहसील से बाहर निकलते समय मौजूद शिकायतकर्ताओं ने डीएम की कार को घेर कर अपनी समस्याएं बताई। साजिदा ने रोते हुए बताया कि साहब गांव के कुछ लोग पति को शराब पिलाकर खेत का बैनामा कराने का षड़यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने पति को चार दिन से कब्जे में ले रखा है। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में डीएम ने एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा से मामले की जांचकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed