{"_id":"6ac68f25263eb86a890f8d8a","slug":"the-clarion-call-for-a-developed-india-from-lalbagh-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165393-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लालबाग से विकसित भारत की संकल्पध्वनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लालबाग से विकसित भारत की संकल्पध्वनि
Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को लालबाग चौराहा स्थित कार्यक्रम स्थल पर जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प के साथ सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर विभिन्न क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति यात्राओं को रवाना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। इसके बाद मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ ली। स्थानीय अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की और इसे लेकर निकलने वाली यात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकसित भारत@ 2047 केवल नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है। सीतापुर की धरती से प्रज्ज्वलित हुई सेवा ज्योति जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा, विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने का काम करेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि सेवा, समर्पण और संकल्प विकसित भारत के निर्माण का आधार हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प और पार्टी के सेवा कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इस कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा कार्यक्रमों और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, सीतापुर सदर विधायक एवं राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, सिधौली विधायक मनीष रावत, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। इसके बाद मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ ली। स्थानीय अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की और इसे लेकर निकलने वाली यात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकसित भारत