{"_id":"6557b8162e8dddcf670568f4","slug":"the-bullies-pulled-the-collar-of-the-inspector-and-threatened-to-kill-him-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5507-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दबंगों ने दरोगा का कॉलर खींचा, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दबंगों ने दरोगा का कॉलर खींचा, दी जान से मारने की धमकी
Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में दबंगों ने चौकी प्रभारी से अभद्रता की। शराब के नशे में धुत दबंगों ने दरोगा की वर्दी का कॉलर पकड़कर खींचा। फिर मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक की तलाश जारी है।
नैपालापुर चौकी प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि वह अपने हमराही हेड कांस्टेबल राहुल भदौरिया का अरुण ढाका के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। अचानक उनको सूचना मिली कि कुछ लोग लोधी ढाबा के पास झगड़ा कर रहे हैं। वह लोधी ढाबा पहुंचे जहां तीन लोग गाली गलौज कर रहे थे। उसमें से एक युवक के हाथ में तमंचा था। वह उसे लहराकर धमकियां दे रहा था। दरोगा के समझाने पर तीनों युवक उसपर हमलावर हो गए और हाथापाई करने लगे। दबंगों ने उसकी वर्दी का काॅलर पकड़ खींचा और जान से मारने की धमकी दी। फिर मोबाइल भी छीन लिया। शोर सुनकर भगदड़ मच गई। आसपास के लोग डरकर अपनी दुकानें बंदकर भागने लगे। दरोगा के साथ मौजूद सिपाहियों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान आदर्श नगर सेक्टर एक निवासी राघुवेन्द्र प्रताप सिंह व सनी के रूप में हुई। राघुवेन्द्र के पास से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मानें तो लोधी ढाबे पर आए दिन ऐसे बवाल होते रहते हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तीसरे की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। सरकारी कर्मचारी से मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।