फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The boy's neck was cut due to knife, death

चाकू लगने से बालक की गर्दन कटी, मौत

Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The boy's neck was cut due to knife, death
रामकोट (सीतापुर)। घर के आंगन में खेलते समय सब्जी काटने वाले चाकू से एक आठ साल के बच्चे की गर्दन कट गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल की और दौड़े पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रामकोट इलाके के बिजौरा गांव निवासी इलियास का आठ साल का बेटा अर्श रविवार दोपहर घर के आंगन में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान एक बच्चा किचन से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया। वह अर्श के गले पर चाकू रखकर खेल रहा था। इसी दौरान तेज झटका लगने से गर्दन पर रखे चाकू से उसकी नस कट गई और खून बहने लगा।
विज्ञापन

घटना के दौरान परिवार के लोग घर के बाहर थे। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। बालक खून से लथपथ मिला। गर्दन से लगातार खून बह रहा था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पाकर रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। इस वजह से पुलिस ने लिखित में लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। बालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसर गया है। हर कोई घटना को सुनकर रो रहा है।

रामकोट के बिजौरा में खेलने के दौरान चाकू गर्दन पर लगने से बालक की मौत हो गई है। कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कहा था। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिवार को सौंप दिया गया है।
- विजय कुमार, एसओ रामकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed