फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of the missing girl was found in pieces in the field

Sitapur News: खेत में टुकड़ों में मिला लापता बच्ची का शव

Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing girl was found in pieces in the field
जिकरा की फाइल फोटो
सीतापुर। थानगांव के बजरंग गढ़ में चार दिन से लापता एक बच्ची का शव शुक्रवार को खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ-सिर व अन्य अंग अलग-अलग पड़े मिले। ग्रामीणों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस मान रही है कि जंगली जानवर ने बच्ची को अपना निवाला बनाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बजरंग गढ़ निवासी जिकरा (5) 17 जून को सुबह करीब 11 बजे गांव से अचानक लापता हो गई थी। देर शाम तक बच्ची का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर जगमोहन के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने कुछ हड्डियां पड़ी देखीं। अवशेषों में खोपड़ी, दोनों हाथ की हड्डियां, कॉलर बोन, निचला जबड़ा पाया गया। खेत में ही काले रंग की नेकर भी पाई गई। नेकर से परिजनों ने बच्ची की पहचान जिकरा के रूप में की।
विज्ञापन


जानकारी पाते ही सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि शव अवशेषों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed