फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of a student who jumped into the canal was found in Barabanki

नहर में कूदी छात्रा का बाराबंकी में मिला शव

Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a student who jumped into the canal was found in Barabanki
महमूदाबाद (सीतापुर)। इंटरमीडिएट में कम अंक मिलने से क्षुब्ध छात्रा ने शारदा नहर में छलांग लगा दी थी। एक दिन बाद जनपद बाराबंकी में शारदा नहर से उसका शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा गरिमा वर्मा (17) का शनिवार शाम को रिजल्ट आया था। परीक्षा परिणाम में गरिमा को 81.6 प्रतिशत अंक मिले थे। उसे इस परिणाम की उम्मीद नहीं थी। रविवार सुबह वह महमूदाबाद कोचिंग के लिए घर से निकली थी। गरिमा नहर पटरी होते हुए लैलकलां गांव के सामने पहुंची, जहां उसने अपना बैग, साइकिल, चप्पल और एक सुइसाइड नोट लिखकर छोड़ दिया था। फिर उसने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से रविवार दोपहर से तलाश कर रहे थे। सोमवार दोपहर उसका शव बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में भगौली रेगुलेटर के पास उतराता हुआ मिला। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान गरिमा वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed