फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The biting cold combined with the fog is unbearable.

Sitapur News: कोहरे के साथ ठिठुरन का सितम

Tue, 06 Jan 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The biting cold combined with the fog is unbearable.
सीतापुर। जिले में मंगलवार को सूरज दिन भर बादल की ओट में छिपा रहा। इस दौरान गलन व ठिठुरन के सितम से लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। सर्दी के तल्ख तेवर से सड़कों व बाजारों में सामान्य दिनों के अपेक्षा सन्नाटा पसरा दिखा। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोग भी पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे ठंड से बचते नजर आए। शीतलहर से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। घरों में भी बच्चे व बड़े सभी हीटर के आसपास ही जुटे दिखे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा गिरने से ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ने के आसार जताए गए हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। जिले में मंगलवार की सुबह घने कोहरे व शीतलहर के बीच हुई। कड़ाके की ठंड देख लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे।
विज्ञापन

कोहरा छंटने पर आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दिन भर सूरज के नहीं निकलने और आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी बर्फीली हवा से आम जनमानस प्रभावित रहा। बाहर निकलने पर लोगों की कंपकंपी छूटती दिखी। गलन के कारण हाथ पैर सुन्न होने का अहसास हो रहा था। शाम ढलते ही धुंध व गलन का प्रकोप और बढ़ने से लोगों ने घरों में ही रहना बेहतर समझा इससे रात नौ बजे तक शहर के बाजार व प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed