{"_id":"681d00f6aab22c4ff50bd469","slug":"thangaon-police-reached-the-rape-accused-interrogation-continues-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131903-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दुष्कर्म के आरोपी तक पहुंची थानगांव पुलिस, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दुष्कर्म के आरोपी तक पहुंची थानगांव पुलिस, पूछताछ जारी
Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव में युवती संग दुष्कर्म की घटना के आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने अभी इस घटना का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार लखनऊ के निशातगंज से नामजद मुख्य आरोपी आशीष मौर्या को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस लखनऊ से सीतापुर ले आई है। दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इन दोनों के अलावा युवती की करीबी महिला से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ जारी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द इस हत्याकांड का राजफाश करेगी।
विगत 2 मई को मुख्य आरोपी आशीष मौर्या युवती को उसके गांव से बाजार सब्जी लेने की बात कहकर ले गया था। इसके दो दिन बाद जगदीशपुर गांव में युवती का शव मिला था। आरोपी युवती की मां का फोन भी अपने साथ लेकर गया था, जिससे उसकी लोकेशन व सीडीआर न निकल सके।
सूत्रों की मानें तो पुलिस टीमें लगातार लखनऊ के कई ठिकानों में दबिश दे रही थीं। नशे की हालत में आरोपी आशीष मौर्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजी गई है। हालांकि थानगांव थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि अभी आरोपियों की सिर्फ लोकेशन मिली है।