फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   TET to be held at 12 centers

Sitapur News: 12 केंद्रों पर होगा टीईटी

Sun, 28 Jun 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
TET to be held at 12 centers
सीतापुर। तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 24,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो, तीन व चार जुलाई को परीक्षा होगी। दो दिन दो पालियों व आखिरी दिन एक पाली में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 4,968 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, आरएमपी पीजी कॉलेज, जीडीसी, आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरआरडी, उजागर लाल इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, कृष्णा इंटर कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर व गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों की गेट पर सघन तलाशी ली जाएगी। गेट पर ही बायोमीट्रिक होगी। अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर केवल प्रवेशपत्र, काला व नीला बाल पेन ही ले जाने की अनुमति रहेगी। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। सीसीटीवी से भी पूरी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। कॉलेजों में कैमरे तो लगे हुए है। साथ ही कंट्रोल रूम के जरिये विद्यालय में होनी वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिला स्तरीय अफसर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

रहेगा रूट डायवर्जन
परीक्षा के दिन शहर में जाम न लगे, इसके लिए रूट डायवर्जन रहेगा। हालांकि पुलिस विभाग ने अभी रूट तय नहीं किया है। उम्मीद है दो दिन के अंदर फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed