फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ten school will be built the model of sanitation

स्वच्छता को लेकर मॉडल बनाए जाएंगे दस स्कूल

Sun, 28 Feb 2016 11:49 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के दस स्कूल मॉडल स्तर पर विकसित किए जाएंगे। इन विद्यालयों में प्रसाधन, ओवरहैंड टैंक, हाथ धुलने के लिए साबुन, वॉश बेसिन सहित तमाम व्यवस्थाएं की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति गांव वालों को जागरूक किया जाएगा। इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसको लेकर शासन ने निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना चला रही है। इस योजना के तहत साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए लगातार अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अब इस योजना की सफलता के लिए शासन ने मॉडल स्कूल बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें जिले में मुस्लिम व एससी-एसटी बाहुल्य इलाके के दस स्कूल चिन्हित किए जाएंगे। इन स्कूलों में आठ परिषदीय व दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल होंगे। इन विद्यालयों में बालक व बालिका के अलग-अलग प्रसाधन बनेंगे।

साथ ही ओवरहैंड टैंक, हाथ धुलने के लिए साबुन व तौलिया, वॉश बेसिन सहित अन्य तमाम व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा नौनिहालों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रार्थना सभा में रोजाना स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाएगी।

पहले बच्चों को जागरूक किया जाएगा। उसके बाद महीने में एक बार बच्चे व शिक्षक मिलकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इसके लिए वह रैली निकालकर घर-घर दस्तक देंगे। इस योजना के तहत वही विद्यालय चिन्हित किए जाएंगे जहां पर छात्र संख्या एक सैकड़ा से अधिक होगी।

इस कार्य के लिए विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल प्रभारी बनाया जाएगा। इस शिक्षक की देख-रेख में ही स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाएंगे। इन शिक्षकों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस कार्य का उच्चाधिकारी अवलोकन भी करेंगे।


तीन विकास खंड से शामिल हो सकते स्कूल
दस स्कूलों में स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान चलेगा। यह स्कूल मुस्लिम व एससी-एसटी बाहुल्य इलाके के शामिल किए जाएंगे। जिसमें खैराबाद, मिश्रिख व बिसवां विकास खंड के स्कूल शामिल हो सकते हैं। यह ब्लॉक मुस्लिम व एससी बाहुल्य में शामिल है।

जल्द होगा चयन
शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत दस स्कूलों को मॉडल स्तर पर विकसित करने का निर्देश दिया है। स्कूल चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-संजीव सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed