{"_id":"655f9e5dfad2e2ab450ec794","slug":"tempo-overturns-out-of-control-student-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1037-5816-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, छात्र की मौत
Fri, 24 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पैंतेपुर से बृहस्पतिवार को सवारियां लेकर महमूदाबाद आ रहा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।
नगर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले कस्बा पैंतेपुर के चार छात्र बृहस्पतिवार सुबह टेंपो पर सवार होकर स्कूल आ रहे थे। तभी मोहल्ला सुंदौली के निकट बनी ईदगाह के पास अचानक टेंपो के सामने घोड़ा आ गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे छात्रा मुबस्सीरा खातून (13), उम्मे इलमा (8), बुशरा (16) और अब्दुल्ला (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।