{"_id":"658c712e7191f478b8015614","slug":"tempo-overturned-two-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-7633-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टैंपो पलटा, दो घायल, बाल-बाल बची सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टैंपो पलटा, दो घायल, बाल-बाल बची सवारियां
Thu, 28 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित कलुवापुर मोड़ के पास बुधवार को एक टैंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के समय टैंपो में आठ लोग सवार थे।
कलुवापुर मोड़ के पास टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंपो में सवार कमलापुर थाना के बघाइया मास्टरबाग गांव निवासी पूजा (21) व प्रयागराज जिले के लोटार गांव निवासी विवेक सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। पुलिस ने टैंपो को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक मौके से भाग गया।