फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Temples demolished along with 150-year-old mosque built on highway administration demolished it with bulldozer

UP News: सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बनी कार्रवाई, 150 साल पुरानी मस्जिद के साथ मंदिर पर चला बाबा का बुलडोजर

Sat, 15 Feb 2025 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

सीतापुर में प्रशासन की कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बनी। यहां 150 साल पुरानी मस्जिद के साथ मंदिर पर भी बुलडोजर चला। दोनों को ढहा दिया गया।

विज्ञापन
Temples demolished along with 150-year-old mosque built on highway administration demolished it with bulldozer
बुल्डोजर से मस्जिद गिराई गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात 150 साल पुरानी मस्जिद पुलिस की देखरेख में जमींदोज कर दी गई। इसके साथ ही बस स्टेशन के सामने बने हनुमान मंदिर को भी ढहा दिया गया। सिधौली कस्बा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। यह दोनों इमारतें पुल की सर्विस लेन की जद में आ रही थीं। इसलिए गिरा दी गईं।

विज्ञापन


मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र का है। मस्जिद कमेटी के सदस्य मोहम्मद जाकिर ने बताया कि 1315 हिजरी में इस मस्जिद का निर्माण हुआ था। करीब 150 साल पुरानी मस्जिद का निर्माण राजा महमूदाबाद ने करवाया था। फिर वर्ष 1899 में इस मस्जिद का जीर्णोद्धार किया गया था। 
विज्ञापन


Temples demolished along with 150-year-old mosque built on highway administration demolished it with bulldozer
रजामंदी से गिराई गई मस्जिद। - फोटो : संवाद

रजामंदी से इसे गिरावाया जा रहा

बताया कि शासन से करीब 40 लाख रुपये का मुआवजा मिला है। नई मस्जिद का निर्माण एक मदरसे की जमीन पर करने की अनुमति भी मिल गई है। शासन की सहायता से जल्द उसका निर्माण शुरू करवा देंगे। कहा कि यह मस्जिद राष्ट्रीय महत्व के एक काम के बीच में आ रही थी। सबकी रजामंदी से इसे गिरावाया जा रहा है। कोई आपत्ति नहीं है। 

एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद धार्मिक स्थलों के भवनों को गिराया जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण में कोई बाधा नहीं है। निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

Temples demolished along with 150-year-old mosque built on highway administration demolished it with bulldozer
ओवरब्रिज के सर्विस लेन में आ रहे मंदिर-मस्जिद पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद

हनुमान मंदिर का भी निर्माण जारी

करीब 125 साल पुराने हनुमान मंदिर को भी गिराया गया है। इस मंदिर का उसी स्थान से पीछे हटकर निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, इसके भवन को भी तोड़ा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई विकास और सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन गई है।

इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि दोनों पक्षों से संवाद करने के बाद उनकी रजामंदी से ही दोनों धार्मिक इमारतों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed