{"_id":"6a4019f0469b18c4210a9267","slug":"teenager-dies-in-accident-protest-held-with-body-placed-on-the-road-sitapur-news-c-102-1-slko1055-158901-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हादसे में किशोर की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हादसे में किशोर की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। रमुवापुर मोड़ के निकट शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर भदफर चौकी के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।
रमवापुर गांव निवासी सूरज (17) शुक्रवार को ताजिया देखकर पैदल घर लौट रहा था। रमुवापुर मोड़ के निकट एक बाइक की टक्कर लगने से सूरज घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सूरज को ट्राॅमा सेंटर ओयल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। इसके बाद परिजनों ने शव को चौकी के पास हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने बताया कि मामले में पुलिस ने तुरंत ही प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस कारण अन्य कार्रवाई भी नहीं हो पाई। हाईवे जाम करने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
खैराबाद। आईटीआई पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर एक बाइक बस से टकरा गई। इससे बाइक सवार मछरेहटा के रामपुर निवासी छुटकन (35) और उनके साथी मिथिलेश सिंह (45) सड़क पर गिर गए। उसी समय छुटकन पास से गुजर रहे ट्रक से कुचल गए और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मिथिलेश सिंह जख्मी हो गए। पुलिस की मदद से उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाइक सवार तीन लोग जख्मी
सीतापुर। महोली के जलालपुर गांव निवासी उमेश के अनुसार उनके भाई सुनील अपनी पत्नी सोनी और पुत्री तान्या को लेकर बाइक से खैराबाद जा रहे थे। शहर में सदर चौकी के पास वैन से बाइक में टक्कर लगने से तीनों लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की मानें तो वैन चालक नशे में था। पुलिस ने वैन को कब्जे में लिया है। (संवाद)