{"_id":"66c62dd8c0b9ceae000aaff5","slug":"team-of-experts-arrived-to-catch-the-tiger-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117818-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाघ को पकड़ने के लिए पहुंची विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाघ को पकड़ने के लिए पहुंची विशेषज्ञों की टीम
Wed, 21 Aug 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। ब्रह्मावली गांव में मंगलवार को बाघ व उसका शावक दिखने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार को विशेषज्ञों की टीम ने आठ किमी रेंज में कांबिंग की। टीम को बाघ के नए पगचिह्न नहीं मिले। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तीन कैमरे लगाए गए। ग्रामीणों को भी टीम ने जागरूक किया है कि वह अकेले खेतों की ओर न जाएं। टीम के मुताबिक क्षेत्र में गन्ना बहुतायत होने के कारण ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं।
गांव के बाहर लगा है पिंजरा
वन क्षेत्राधिकारी कल्पेश्वर नाथ ने बताया कि गांव के बाहर एक तरफ पिंजरा लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ ट्रेस कैमरे लगाए गए हैं। अभी तक बाघ न तो पिंजरे में कैद हो रहा है और न ही कमरे में ही दिखाई दे रहा है। लगातार निगरानी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को कांबिंग के दौरान ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। वन क्षेत्राधिकारी कल्पेशवर नाथ ने बताया कि बाघ की खोज जारी है। बाघ की लोकेशन मिलते ही उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन जुटाए गए हैं।